{"_id":"694451a2c0cbd6eceb070198","slug":"the-young-man-accused-of-theft-was-tied-to-a-tree-and-beaten-bijnor-news-c-27-1-bij1007-167745-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में पेड़ से बंधा युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में ग्रामीणों ने पंपिंग सेट एवं डीजल आदि सामान चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई तथा बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में मारपीट करने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिवपुरी निवासी युवक को गांव के ही जसवंत सिंह के यहां से पंपिंग सेट, चाबी, पाने व डीजल की चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक लोकेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर घटना की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, युवक की मां की ओर से उसके साथ मारपीट करने वाले जसवंत व दो अन्य के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।