फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The work of copy check started at the evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का कार्य शुरू

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The work of copy check started at the evaluation centers
मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का कार्य शुरू
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद। जिला मुख्यालय के चार मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम शुरू हो गया है। शिक्षकों के बहिष्कार का मूल्यांकन पर आंशिक असर रहा। करीब साठ प्रतिशत शिक्षक कापी जांचने आए। अनेक शिक्षक वाहन नहीं मिलने से कापी जांचने नहीं आ सके। महिला परीक्षक कम संख्या में आईं। परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग करके प्रवेश दिया गया था। जीजीआईसी केंद्र पर 264 में से 190 , जीआईसी पर 215 में से 145, बीआईसी पर 280 में से 150 तथा आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर 233 में से 120 परीक्षक कापी जांचने आए। नजीबाबाद, धामपुर, अफजलगढ़ आदि दूरस्थ क्षेत्र के परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने आने के लिए घर से निकले परंतु वाहन नहीं मिलने से घरों को लौटे। महिला परीक्षक वाहनों की उपलब्धता के चलते काफी कम संख्या में पहुंची। डीआईओएस राजेश कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। बताया कि हाईस्कूल इंटर की करीब पौने पांच लाख कापी जंचनी है। पहले दिन करीब दस हजार काफी जंची हैं। बुधवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed