फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman who falsely accused her husband of rape apologized.

Bijnor News: प्रधान पति पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली युवती ने मांगी माफी

Fri, 27 Feb 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The woman who falsely accused her husband of rape apologized.
नांगल सोती/नजीबाबाद। गांव पूंडरीकला निवासी कुछ लोगों द्वारा एक युवती को उसके पति की जमानत कराने का झांसा देकर ग्राम प्रधान के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगवाया था। मामले में अब युवती वीडियो जारी कर प्रधान पति से माफी मांग रही है और दुष्कर्म के आरोप को झूठा बता रही है।
विज्ञापन

कश्मीर की एक युवती का निकाह गांव पूंडरीकला में हुआ था। युवती का पति जेल में बंद है। युवती ने कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में ग्राम प्रधान के पति की ओर से कई लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अब युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रही है कि उसे कुछ लोगों ने उसके पति की जमानत कराने का झांसा देकर ग्राम प्रधान पति पर झूठा आरोप लगवाया था। जबकि इस मामले में ग्राम प्रधान पति का कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो में वह ग्राम प्रधान पति से माफी मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed