फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman hanged herself, the hurt husband also committed suicide by jumping in front of a train

Bijnor News: महिला फंदे से लटकी, आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself, the hurt husband also committed suicide by jumping in front of a train
चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला में आत्महत्या करने वाले पति रोहित व पत्नी पार्वती का फाइल फोटो।
चांदपुर (बिजनौर)। रिश्तेदार की शादी में जाने को लेकर हुए विवाद की वजह से महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जिसकी मौत से आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी की आत्महत्या से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

चांदपुर के गांव ककराला निवासी रोहित कुमार (26) पुत्र गंगाराम का पूरा परिवार बृहस्पतिवार को शादी में गया था। जबकि रोहित, उसकी पत्नी पार्वती (25), डेढ़ साल की बेटी घर पर थे। शादी में जाने के लिए पार्वती तैयार हो चुकी थी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद रोहित घर से कहीं चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी पार्वती दुपट्टे का फंदा बनाकर उस पर लटक गई। कुछ देर के बाद रोहित घर लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने पार्वती को फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोहित भी घर से निकल गया, जोकि घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेल ट्रैक पर पहुंचा और उधर से गुजर रही दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को तलाश करते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed