फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman died before the wedding fever

शादी से पहले ही बुखार से युवती की मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के कासमपुरगढ़ी में ग्राम जिक्रीवाला में जानलेवा बुखार की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई।  ग्राम प्रधान राजपाल सिह ने बताया कि मंगलवार को उसकी शादी थी। परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए खाक कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में बुखार फैला हुआ है। चार दिन पूर्व शकील अहमद की पुत्री जैनब को बुखार आया  था। बुखार  दिमाग में पहुंच गया।  उसे काशीपुर ले जाया गया। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार देर रात उसने दम तोड दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा युवती की शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। 
विज्ञापन

उधर, गांव अम्हेड़ा और खैराबाद में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। इन गांव में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। गांव अम्हेड़ा में रामअवतार, शिक्षक अनिल कुमार, असरफ , सीनम परवीन, शहजाद व अनीसा आदि करीब एक सप्ताह से बुखार की चपेट में है। कई ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव खैराबाद में पूरन सिंह, सुशील, छोटू, अर्पित चौहान व निशा आदि भी बुखार की चपेट में है। परिजन डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण होने की आशंका के चलते भयभीत हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. मदनपाल ने कहा कि इस मौसम में वायरल फीवर चल रहा है। डेंगू आैर चिकनगुनिया होने की क्षेत्र में कोई पुष्टि नहीं हुई है। वह चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed