{"_id":"57e8202b4f1c1bf50a57411f","slug":"the-woman-died-before-the-wedding-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही बुखार से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले ही बुखार से युवती की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के कासमपुरगढ़ी में ग्राम जिक्रीवाला में जानलेवा बुखार की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। ग्राम प्रधान राजपाल सिह ने बताया कि मंगलवार को उसकी शादी थी। परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए खाक कर दिया है।
उन्होंने बताया कि गांव में बुखार फैला हुआ है। चार दिन पूर्व शकील अहमद की पुत्री जैनब को बुखार आया था। बुखार दिमाग में पहुंच गया। उसे काशीपुर ले जाया गया। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार देर रात उसने दम तोड दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा युवती की शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी।
उधर, गांव अम्हेड़ा और खैराबाद में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। इन गांव में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। गांव अम्हेड़ा में रामअवतार, शिक्षक अनिल कुमार, असरफ , सीनम परवीन, शहजाद व अनीसा आदि करीब एक सप्ताह से बुखार की चपेट में है। कई ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, गांव खैराबाद में पूरन सिंह, सुशील, छोटू, अर्पित चौहान व निशा आदि भी बुखार की चपेट में है। परिजन डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण होने की आशंका के चलते भयभीत हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. मदनपाल ने कहा कि इस मौसम में वायरल फीवर चल रहा है। डेंगू आैर चिकनगुनिया होने की क्षेत्र में कोई पुष्टि नहीं हुई है। वह चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।