फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman and the servant were murdered in the day itself

दिन में ही कर दी गई थी महिला और नौकर की हत्या

Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The woman and the servant were murdered in the day itself
बिजनौर : हल्दौर के गांव बिलाई में महिला और उसके नौकर की हत्या के बारे में जानकारी लेते एसपी डॉ धर्म - फोटो : BIJNOR
दिन में ही कर दी गई थी महिला और नौकर की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। शाम ढलने से पहले ही महिला और उसके नौकर की हत्या कर दी गई। हत्या किए जाने की जानकारी उस वक्त लगी जब पड़ोसी दूध देने के लिए पहुंचा। जिसे दोनों ही घर में मृत पड़े मिले। महिला के जेठ के दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में मनोज और लवकुश पुत्रगण स्व. नागेंद्र निवासी मुकरपुरी थाना स्योहारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी मृतका के जेठ के पुत्र हैं। आरोप हैं कि आरोपियों की नजर चंद्रकला की आठ बीघा जमीन पर थी। जमीन के लिए ही चंद्रकला और उसके नौकर अमर सिंह की हत्या की गई है। बता दें कि गांव बिलाई की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकला पत्नी स्व. कल्याण सिंह और उसके नौकर अमर सिंह की मंगलवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। देर शाम करीब आठ बजे चंद्रकला का पड़ोसी दूध देने के लिए पहुंचा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

पड़ोसी ने बताया कि हर रोज चंद्रकला दूध लेने उसके घर आती थी, लेकिन मंगलवार की शाम नहीं आई तो वह खुद ही दूध देने के लिए पहुंच गया। घर की लाइट बंद थी और अंधेरा छाया हुआ था। लाइट जलाकर देखा तो चंद्रकला और अमर सिंह मृत पड़े मिले। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है जोकि सुराग लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीयत कर चुकी थी चंद्रकला
बताया जा रहा है कि गढ़वाल की रहने वाली चंद्रकला की 35 साल पहले बिलाई में कल्याण सिंह से शादी हुई थी। 17 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। चंद्रकला को कोई संतान नहीं हुई। हालांकि शादी के वक्त चंद्रकला की छोटी बहन साथ आई थी। अब चंद्रकला ने अपनी बहन के बच्चों के नाम आठ बीघा जमीन की वसीयत कर दी थी। बताया जा रहा है कि शायद इस वसीयत की भनक उसके जेठ के बेटों को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed