{"_id":"577ab66e4f1c1b6c117fa37e","slug":"the-wild-elephant-population-reached-flown-senses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में पहुंचे जंगली हाथी ने उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में पहुंचे जंगली हाथी ने उड़ाए होश
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ की कालोनी में उत्पात मचाता जंगली हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क के जंगलों से निकलकर आबादी की ओर आए जंगली हाथी को देख नई कालोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम पहुंच गई और फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। अन्यथा लोगों की जान खतरे में पड़ जाती।
वन विभाग की टीम के मुताबिक नेशनल पार्क के जंगलों से निकलकर दो हाथी शिशु निकेतन हाईडिल कालोनी के पीछे बी आवासीय क्षेत्र में आ गए और वहां खड़ी झाड़ियों में यह हाथी छिपे थे। इनमें से एक हाथी दिन में बी क्लब 373, 375 के सामने आ गया। वहां कुछ लोगों ने हाथी को देखा तो उनके होश उड़ गए। अफरातफरी की हालत में वन विभाग को सूचित किया गया। विभाग के बीट इंचार्ज इंद्रमोहन ध्यानी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। आबादी को सुरक्षित करते हुए वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिक नदीम अहमद खान, मोहम्मद रफी, लहरी, राज बहादुर भटनागर आदि का कहना है कि शनिवार से हाथी लगातार यहां आ रहा है। हाथी किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। बी क्लब के निकट चंद्रपाल कश्यप, दलीप सिंह, ललित आदि का कहना है कि यहां भी हाथी आया है। उन्होंने आबादी में सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
दहशत के बीच मस्ती के मूड में भी दिखे युवा
आबादी क्षेत्र में घुसे हाथी को देख जहां अधिकतर लोगों की सांसें अटकी रहीं, वहीं कुछ युवा और किशोर मोबाइल पर हाथी की हरकतों को कैद कर मस्ती के मूड में नजर आए। ऐेसे युवाओं और किशोरों को वन विभाग की टीम ने बाद में सुरक्षा को चेताया।
विज्ञापन
बिगड़ैल हाथी ले चुके हैं लोगों की जान
जिले के वन्य क्षेत्रों और आसपास के आबादी वाले इलाकाें में बिगड़ैल हाथियों ने कई बार लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला है। पिछले कुछ महीनों में हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए आबादी की ओर आने वाले हाथियों से सतर्क रहने की जरूरत है।