Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wheels of buses stopped due to Corona

कोरोना के कारण बसों के पहिए थमे

Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The wheels of buses stopped due to Corona
कोरोना के कारण बसों के पहिए थमे
विज्ञापन

जिले में पहले 1055 बसें होती थी संचालित, अब केवल 530 बसों का ही हो रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के विभिन्न रूट पर करीब 530 बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें लगभग 450 प्राइवेट और करीब 80 रोडवेज बसें शामिल हैं। अफसरों के अनुसार आमदनी न होने के कारण वर्तमान में करीब 250 प्राइवेट एवं रोडवेज की लगभग 40 बसें सरेंडर हैं।

कोरोना महामारी के कारण सभी जगह पर विकास की रफ्तार का पहिया रुक गया है। जिले की परिवहन व्यवस्था की बात करें तो विभिन्न रूट पर चलने वाली बसों की संख्या करीब आधी हो गई है। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार जिले के विभिन्न मार्गों पर लगभग 530 बसें ही संचालित हैं, जबकि सामान्य दिनों में इनकी संख्या करीब एक हजार 55 के आसपास होती थी। इनमें लगभग 450 ऑल इंडिया परमिट एवं लोकल में ही चलने वाली सभी प्रकार की प्राइवेट बसें और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की करीब 80 रोडवेज बसें हैं। फिलहाल रूट पर चलने वाले इन वाहनों की फिटनेस और रोड टैक्स आदि सभी कागजात पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed