{"_id":"681e4982406fdf171503410f","slug":"the-wedding-procession-returned-empty-handed-fir-lodged-against-five-people-including-the-groom-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-149511-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैरंग लौटी बरात, दूल्हे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैरंग लौटी बरात, दूल्हे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव मायापुरी में बरात की चढ़त के बाद घरातियों और बरातियों में हुए विवाद के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। बरात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
गांव मायापुरी में देवेंद्र सिंह की पुत्री की बरात चमरिया, भागूवाला से आई थी। बृहस्पतिवार को करीब छह बजे बरात की चढ़त के बाद बग्गी से दूल्हे को उतारने को लेकर विवाद हुआ था। दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई रोहित के सिर पर कड़ा मारकर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों पर दहेज मांगने व मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
उधर, नांगल थानाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दुल्हन की तहरीर पर दूल्हे तरुण, धर्मेंद्र, कमल, अरुण, राहुल और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।