फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The weather changed, fog in the sky

मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाया कोहरा

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, fog in the sky
बिजनौर में बुधवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाया कोहरा
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के बाद मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार की शुरूआत कोहरे से शुरू हुई। करीब दस बजे तक आसमान में कोहरा दिखाई दिया। रात को सर्दी होने व कोहरा आने से जनपद के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। दिन में धूप तेज होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी बनी हुई है।
पिछले कई दिनों से दिन में गर्मी व रात को ठंड का मौसम हो रहा है। यही वजह है कि जनपद के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जबकि अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन

अफजलगढ़ में मंगलवार को गंगा स्नान के बाद शाम को मौसम में अचानक भारी बदलाव हो गया। शाम ढलते ही जहां ठंड महसूस होने लगी, वहीं बुधवार सुबह घना कोहरा नजर आया। अचानक कोहरे के आने से यातायात प्रभावित हुआ तथा वाहनों की गति धीमी हुई। अचानक मौसम में व्यापक बदलाव से बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष अधिक सर्दी व घना कोहरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed