फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The way of coming of Ganges till Vidur Ghat came out in Manthan

Bijnor News: बिजनौर - मंथन में निकला विदुर घाट तक गंगा के आने का मार्ग

Tue, 28 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The way of coming of Ganges till Vidur Ghat came out in Manthan
जिनौर में विदुर कुटी पर अधिकारियों के साथ गंगा की धारा लाने के लिए चर्चा करते डीएम उमेश मिश्रा।
- विदुर कुटी पहुंचा अफसरों का अमला, गंगा की धारा पर मंथन
विज्ञापन

- डीएम उमेश मिश्रा ने अफसरों को दिए निर्देश, जल्द तैयार होगी योजना
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा की धारा को विदुर कुटी के पास लाने के लिए प्रशासन संजीदा हो चला है। इसी क्रम में सोमवार को अफसरों का अमला विदुर कुटी पहुंच गया, डीएम ने गंगा की धरा पर ही सिंचाई विभाग के अफसरों से मंथन किया। इसी मंथन में विदुर घाट तक गंगा के आने का मार्ग भी तलाश गया।
सोमवार को डीएम उमेेश मिश्रा ने विदुर कुटी का औचक निरीक्षण किया, जिन्होंने गंगा की धारा को विदुर कुटी में प्रवेश कराने के मकसद से कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गंगा की धारा के विदुर कुटी पहुंचने से यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य एवं वातावरण से भरपूर हो जाएगा। विदुर कुटी जिले के लिए गौरवशाली और सम्मान का प्रतीक है। यह स्थल पर्यटन के क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान को विदुर कुटी में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसी दौरान विदुर कुटी के पुजारी ने मूर्तियों के सुंदरीकरण, चबूतरा ठीक कराने की बात रखी। जिस पर डीएम ने संबंधित को तत्काल मूर्तियों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जों का हटवाया जाएगा
डीएम ने कहा कि विदुर कुटी का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण की परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल में है। एसडीएम सदर को निर्देश दिए की विदुर कुटी में अवैध कब्जों को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। इसके बाद वृद्धा आश्रम का भी मुआयना किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से हालचाल पूछा। भोजन, रहने की व्यवस्था, कपड़े, बिस्तर और स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

वर्जन..........
विदुर कुटी के घाट पर गंगा की धारा लाने के लिए अधिकारियों के साथ मंथन किया। कुछ संभावनाएं तलाशी गई है, उसी आधार पर योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसकी योजना तैयार कराकर शासन को भेजी जाएगी। - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed