{"_id":"63fcfd847c712841fd04a164","slug":"the-water-level-of-the-earth-will-be-raised-by-creating-a-water-storage-area-bijnor-news-c-14-1-135373-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जल संग्रह क्षेत्र बनाकर उठाएंगे धरती का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जल संग्रह क्षेत्र बनाकर उठाएंगे धरती का जलस्तर
Tue, 28 Feb 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलेक्ट्रेट सभागार में भूगर्भ जल को लेकर बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
- डार्क जोन ब्लॉकों में बनाए जाएंगे जल संग्रह क्षेत्र
- स्योहारा और जलीलपुर में 17 बनाए जाएंगे माइक्रो वाटरशेड
बृजवीर चौधरी
बिजनौर। जनपद के जलीलपुर एवं स्योहारा ब्लॉक डार्क जोन में है। इन ब्लॉक को डार्क जोन से निकालने के लिए वाटरशेड (जल संग्रहण क्षेत्र) खेवनहार बनेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। ब्लॉकों की पंचायतों का भी चयन किया गया।
भूजल कम होने की वजह से जनपद की ब्लॉक जलीलपुर, स्योहारा ब्लॉक को डार्कजोन में शामिल है। इन ब्लॉक क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए शासन से कवायद शुरू कर दी गई। जनपद के स्योहारा क्षेत्र में 4668 हेक्टेयर तथा जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र में 5375 हेक्टेयर में परियोजना क्षेत्रफल में वाटरशेड बनाए जाएंगे। बारिश का पानी इन दोनों ब्लाकों को डार्कजोन से उभारेगा। इसके लिए शासन व भूमि संरक्षण विभाग की ओर से दोनों ब्लॉक क्षेत्र में जल संग्रहण क्षेत्र बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से बारिश का सारा पानी भूजल स्तर उठाने में सार्थक साबित होगा। ग्रामीणों व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। संवाद
जल को किया जाएगा संरक्षित
भूमि संरक्षण अधिकारी, परियोजना प्रबंधक डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि वाटरशेड बनाने का उद्देश्य बारिश का जल संरक्षण करना है। बारिश के जल को बर्बाद होने की जगह रोककर जमीन की सतह में पहुंचाता है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी -
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास घटक-2.0 के तहत जिले के ब्लाक स्योहारा में 4668 हेक्टेयर एवं जलीलपुर में 5375 हेक्टेयर चयनित किया है। परियोजना के लिए ग्राम पंचायतों व कार्यों का चयन हो गया है। - डॉ. अवधेश मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी, परियोजना प्रबंधक।