{"_id":"5f4a99d38ebc3e411c555eef","slug":"the-watchman-will-be-honored-on-the-soon-notice-of-crimes-bijnor-news-mrt498680746","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों की जल्द सूचना देने पर चौकीदार होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों की जल्द सूचना देने पर चौकीदार होंगे सम्मानित
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में बैठक कर चौकीदारों को अपराधों की शीघ्र सूचना देने पर उनको नगद पुरस्कार देने व सम्मानित करने की घोषणा की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने शनिवार दोपहर हल्दौर थाना परिसर में अपराधों पर नियंत्रण करने को चौकीदारों की एक बैठक ली। बैठक में सीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध तमंचा धारी को पकड़वाने के लिए एक हजार रुपये, अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़वाने पर पांच हजार और गांजा अफीम व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले को पकड़वाने के लिए दस हजार रुपये संबंधित चौकीदार को नकद इनाम के रूप में दिए जाएंगे। सीओ सिटी ने उक्त इनामों के देने की घोषणा कर चौकीदारों को अपने कार्य जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया है। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी व अनेक चौकीदार मौजूद रहे।