{"_id":"6a948322ce7f2c05370b40d4","slug":"the-voice-reached-the-jail-loudspeaker-was-removed-from-the-mosque-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-188925-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेल तक पहुंची आवाज, मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेल तक पहुंची आवाज, मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाया
विज्ञापन
बिजनौर। जेल की सलाखों तक लाउडस्पीकर से निकली अजान की तेज आवाज आई तो पुलिस मस्जिद में पहुंच गई और कुम्हारों वाली मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा दिया। बाद में मौलाना ने अपील जारी करते हुए अन्य मस्जिदों से भी कम आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की बात कही।
शनिवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी केके विश्नोई जेल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी जेल के पास बनी कुम्हारों वाली मस्जिद में अजान हुई। उसके लाउडस्पीकर की आवाज इतनी तेज थी कि जेल में निरीक्षण कर रहे एसपी के कानों तक पहुंच गई। इस पर एसपी ने तुरंत ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस मोहल्ला काजीपाड़ा जुलाहान स्थित कुम्हारों वाली मस्जिद में पहुंची और नमाज के बाद मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने का हवाला देते हुए उसे उतरवा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौलाना और मस्जिद के मुतवल्ली को थाने बुलाया।
विज्ञापन
बाद में मौलाना ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि पहले आवाज कम हुआ करती थी, जिसे किसी ने बढ़ा दिया। मौलाना ने अब सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने की अपील की।