फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The villagers surrounded the police station Mukandpur

मुकंदपुर के ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the police station Mukandpur
बढ़ापुर थाने पर विलाप करते सड़क दुर्घटना में मरे संजीव के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ापुर में ग्राम मुकंदपुर राजमल के ग्रामवासियों ने थाने का घेराव किया। वे उस ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिससे हुई टक्कर में गांव के संजीव की मृत्यु हो गई थी। सीओ नगीना के कार्रवाई का भरोसा देते हुए घेराव समाप्त कराया।
विज्ञापन

बढ़ापुर के गांव मुकंदपुर राजमल निवासी संजीव पुत्र सुरेश सिंह शुक्रवार रात्रि गांव के दो अन्य युवकों के साथ गांव के युवक बलजीत की बारात में जा रहा था। बाइक संजीव चला रहा था। नकटा नदी पुल पर नगीना दिशा से आ रही अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें  बाइक चालक संजीव (20 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि जयवीर व गौतम घायल हो गए थे। चालक अंधेरा का लाभ उठाकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फरार चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।  थाने के घेराव की सूचना पर नगीना देहात, कोतवाली देहात व नगीना से थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

बाद में सीओ नगीना हरि मोहन सिंह ने आक्रोशित ग्रामवासियों को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और शीघ्र ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक का पता लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घेराव समाप्त कराया। घेराव करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह, रोहिताश सिंह, जसवंती, राजो देवी,    मिंटू सिंह, दिनेश शर्मा, संजय तिवारी, विनोद शर्मा, अशोक सिंह व राम सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाद्।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत सात घायल
हल्दौर । गांव जलाउदीपुर निवासी अवनीश कुमार, ज्योति और कविता एक बाइक पर सवार होकर विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे। रेलवे फाटक के निकट उनकी बाइक की टक्कर हीमपुरदीपा के गांव छोईया नंगली निवासी भूपेंद्र और प्रदुम की बाइक से हो गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अवनीश को जिला अस्पताल भर्ती किया। भूपेंद्र व प्रदुम भी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं गांव पावटी के निकट शुक्रवार रात करीब नूरपुर से बिजनौर जा रहा टायर से लदा एक ट्रक नील गाय को बचाने के प्रयास में किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में मुरादाबाद के थाना मैनाठेर निवासी चालक रूखसाद और परिचालक मोहम्मद आलम घायल हो गया। पुलिस ने चालक परिचालक को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया।


बस की चपेट में आकर दो बाइक सवार जख्मी
रेहड़ में कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवक प्राइवेट बस की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल एक युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।जनपद एटा के मेराची थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार, सुनील कुमार बाजपुर में रहकर मेहंदी लगाने का काम करते हैं। शुक्रवार को वह कालागढ़ में मेहंदी लगाने आए थे। शनिवार सवेरे वह बाइक से वापस बाजपुर जा रहे थे तो कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर प्राइवेट बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी  में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि कुमार को हायर सेंटर रेफर  कर दिया गया, जबकि सुनील को रिलीव कर दिया गया। घायल सुनील ने पुलिस को तहरीर  देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed