फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The villagers of Nekpur village have been yearning for clean drinking water for two years.

Bijnor News: शुद्ध पेयजल के लिए दो साल से तरस रहे गांव नेकपुर के ग्रामीण

Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Nekpur village have been yearning for clean drinking water for two years.
नजीबाबाद। तहसील की ग्राम पंचायत नेकपुर में करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के बाद हर घर जल पहुंचाने के लिए कनेक्शन भी दिए गए। डेढ़ साल बाद ही ओवरहेड निर्माण अधर में लटक गया। करीब 1800 मतदाताओं वाले नेकपुर व नांदकार गांव के ग्रामीणों की हर घर जल पहुंचने की मुहिम को झटका लगा। ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए पिछले दो साल से तरस रहे हैं। हालांकि ओवरहेड निर्माण से पहले ग्रामीणों को तीन दशक पहले बनी ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति हो रही थी लेकिन जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कंपनी पुरानी भूमिगत पाइप लाइन को नई लाइन बिछाने के दौरान ध्वस्त कर दिया। अब ग्रामीण पुराने ओवरहेड टैंक से नई भूमिगत पाइप लाइन को जुड़वाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-अशुद्ध पानी पीने से गंभीर बीमारी का हो रहे शिकार
भाकियू नेता अनिल चौहान ने बताया कि यहां का पानी पीने योग्य नहीं हैं। निजी हैंडपंप का पानी रखने के बाद पीला पड़ जाता है। अशुद्ध पेयजल के सेवन से ग्रामीण कैंसर जैसी गंभीर बीमार का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

- तीन दशक पहले घरों में पहुंचा था शुद्ध पानी
किसान प्रदीप परमार ने बताया कि यहां के दूषित पानी को देखते हुए तीन दशक पहले शासन से ओवरहेड टैंक की मांग की थी। शासन ने गंभीरता से लेते हुए ओवरहेड टैंक का निर्माण कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरानी भूमिगत पाइप लाइन को किया ध्वस्त
ग्रामीण गजेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरहेड टैंक निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को पुरानी पाइप लाइन से विपरीत दिशा में पाइप लाइन डालने को कहा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने नई पाइप लाइन डालकर पुरानी पाइप लाइन को ध्वस्त कर दिया।
अधर में काम छोड़ गई कंपनी
ग्राम प्रधान विनोद देवी ने बताया कि कई बार जल जीवन मिशन के अधिकारियों से ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा करने की मांग की लेकिन बजट का बहाना बनाकर कंपनी ने काम अधर में छोड़ दिया। ग्रामीण काम पूरा कराने का उन पर दबाव बना रहे हैं।
उधर जल जीवन मिशन के इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि ओवरहेड टैंक का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही कार्य का पूर्ण कर ग्रामीणों को जलापूर्ति की जाएगी।

उधर खंड विकास अधिकारी किरतपुर कमल सिंह ने बताया कि दो साल से पेयजल आपूर्ति बाधित है, गंभीर समस्या है। पुराने ओवरहेड टैंक को नई पाइप लाइन से जोड़ने के प्रयास कर पेयजल आपूर्ति कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed