फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The village was left in terror of the attackers, the couple said their lives were in danger

Bijnor News: हमलावरों की दहशत में छूटा गांव, दंपती बोला जान पर बन आई

Sat, 09 Nov 2024 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The village was left in terror of the attackers, the couple said their lives were in danger
बिजनौर, स्योहारा। प्रेम विवाह कर घर बसाने के लिए गांव लौटा दंपती अब अपनी जान की सलामती के लिए दर-दर भटकने और छिपने के लिए मजबूर है। हमलावरों की दहशत तले पहले जहां दंपती का गांव छूटा तो वहीं अब जान पर बन आई है। इस सबके बीच पुलिस अफसरों ने भी सुरक्षा मुहैया कराने से दूर दंपती को अपनी जिम्मेदारी पर ही गांव जाने की अजीबोगरीब नसीहत दे डाली। फिलहाल खुलेआम घूम रहे मारपीट के आरोपियों से दंपती ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और संरक्षण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम बेरखेड़ा में प्रेम विवाह कर पांच माह बाद दीपावली पर अपने गांव लौटे दंपती शहदेव व संजुल के साथ युवती संजुल के परिजनों ने पहले घर के अंदर व बाद में गांव के चौराहे पर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़िता संजुल की तहरीर पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तो पुलिस हरकत में आई और जानलेवा हमले की धारा बढ़ाते हुए दो आरोपियों का चालान कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती का आरोप है कि घटना के बाद सभी आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पुनः हमला करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित दंपती का आरोप है कि पुलिस ने उनको सुरक्षा देने के बजाय उनसे गांव अपनी जिम्मेदारी पर जाने की नसीहत दी। हमले के बाद दंपती ने गांव छोड़ दिया है। अपनी जान की सलामती के लिए अपनी रिश्तेदारी में जान बचाता फिर रहा है। पीड़ित सहदेव का कहना है कि हमले से पहले भी उसने पुलिस से हमला होने का अंदेशा जताया था, मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विवेचना में हत्या के प्रयास की धारा में वृद्धि की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी गिरफ्तारी शेष हैं। उनके गांव छोड़ कर जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। - सर्वम सिंह, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed