फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The victim had to struggle even to register the case.

Bijnor News: केस दर्ज कराने में भी पीड़िता को करनी पड़ी थी जद्दोजहद

Thu, 19 Oct 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The victim had to struggle even to register the case.
दरोगा के निलंबन का मामला
विज्ञापन

- एडीजी के आदेश पर हल्दौर थाने में दर्ज किया गया था पीड़िता का मामला


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। दरोगा की बदनियति का शिकार होते-होते बाल बाल बची पीड़िता को केस दर्ज करने के लिए भी खूब जद्दोजहद करनी पड़ी थी। एडीजी के आदेश पर पीड़िता के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके विवेचक ने अब महिला को गंभीर धारा बनाए रखने के लिए अनैतिक ऑफर कर डाला।

युवती को दिल्ली निवासी शुऐब ने अपने प्रेम जाल में फसाया। आरोप है कि देहरादून और मसूरी ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने निकाह भी कर लिया। निकाह के बाद तलाक देकर बातें करना बंद कर दिया। दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने का प्रयास किया। तमाम कोशिशों के बाद एडीजी के आदेश पर थाना हल्दौर में 12 सितंबर को दहेज एक्ट, तीन तलाक, दुष्कर्म और गर्भपात जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। यह केस दर्ज हुआ तो विवेचना की जिम्मेदारी झालू चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम को मिली। आरोप है कि केस में विवेचना के लिए दरोगा ने मसूरी के एक होटल में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


होटल में मुआयना करने के साथ ही दरोगा की नियत भी बदल गई। देहरादून तक आते-आते आरोपी दरोगा ने धारा बनाए रखने के लिए पीड़िता को अनैतिक ऑफर किया। सिर्फ इतना ही नहीं पीड़िता के साथ-साथ उसकी किसी भी दोस्त को संग लाने के लिए भी दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता महिला किसी तरह अपने चाचा के घर पहुंच गई, लेकिन दरोगा के फोन ने पीछा नहीं छोड़ा। देर रात दरोगा ने कॉल करके अपनी पेशकश रख दी। इसे महिला ने रिकॉर्ड कर लिया और यह रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed