{"_id":"6aad980d8815afc6a50f7f73","slug":"the-upper-caste-community-protested-against-the-ugc-at-the-collectorate-bijnor-news-c-27-1-bij1027-190577-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजा सवर्ण समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजा सवर्ण समाज
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में यूजीसी के विरोध में धरने पर बैठे सवर्ण समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। सं
बिजनौर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सवर्ण समाज ने हुंकार भरी और धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी अध्यक्ष के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाकियू जनशक्ति के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप चौहान अपने समर्थकों के साथ यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर छात्र हित, शिक्षक हित, सामाजिक न्याय, उच्च शिक्षा की स्वायत्तता की रक्षा की मांग उठाई। साथ ही यूजीसी के निर्णय पर चिंता जताई। इसके अलावा उच्चा शिक्षा में समान अवसर, आरक्षण, छात्रवृत्ति, सामाजिक न्याय और विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारियों की सुरक्षा की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित नीतियां व्यापक संवाद, पादर्शिता और सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में पहुंचे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो आने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर अमित राणा, प्रदीप चौहान, रसिक चौहान, ललित चौहान, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शेर सिंह राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तल्ख टिप्पणी भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शेर सिंह राणा पहले फूलन देवी हत्याकांड, जेल से फरारी, अफगानिस्तान के गजनी से सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां भारत लाने के लिए चर्चा में रहे हैं।