{"_id":"5852e1744f1c1b686f64c353","slug":"the-two-sides-clashed-in-the-ration-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के चुनाव में दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में ग्राम पंचायत महमूदपुर के लिए राशन डीलर की चुनावी प्रक्रिया में अचानक तारीख बदलने की सूचना पर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया।
आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत महमूदपुर कामिल में रिक्त चल रहें राशन डीलर के चुनाव की प्रक्रिया प्राथमिक विद्यालय खोसपुरा में चल रही थी। गांव पहुंचे एडीओ जसवंत सिंह, देवेंद्र कुमार, हरि सिंह, अशोक कुमार और सेक्रेट्री विवेक कुमार ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर चुनाव की तारीख बदलने की दी गई है।
सूचना मिलते ही एक पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और चुनाव प्रक्रिया को आज ही पूर्ण कराने पर अड़ गए। अधिकारी जाने लगे तो उक्त पक्ष की महिलाएं अधिकारियों की गाड़ी के आगे लेट गई। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। संघर्ष में इसमें नैपाल सिंह, रामजीवन, नफीस, शाकिर आदि घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यही नहीं पुलिस के जाने के बाद एक पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पर हमसाज होने का आरोप लगाते हुए उसके घर पर हमला बोल दिया। प्रधान ने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी है कि आगे कोई झगड़ा न किया जाए।