{"_id":"6a1347ee3320d835030e3184","slug":"the-transformer-of-the-paijaniyan-power-station-is-damaged-supply-to-50-villages-is-stopped-irrigation-is-being-done-through-generator-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-180470-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पैजनियां बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब, 50 गांवों की आपूर्ति बंद, जनरेटर से कर रहे सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पैजनियां बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब, 50 गांवों की आपूर्ति बंद, जनरेटर से कर रहे सिंचाई
विज्ञापन
बिजनौर/पैजनियां। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लगातार बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर धधक रहे हैं। पैजनिया बिजलीघर का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से उसे जुड़े फीडरों के करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली को लेकर पैजनियां बिजलीघर पर किसान व ग्रामीण तीन से दिन प्रदर्शन, हंगामा कर रहे हैं।
तीन दिन से आपूर्ति नहीं होने से जहां आम लोगों का बुरा हाल है वहीं सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों को बचाने के लिए किसान ट्रैक्टर-अल्टीनेटर (जनरेटर) से नलकूप चला रहे हैं। किसानों का कहना है कि तेल महंगा होने से फसलों की सिंचाई करना महंगा पड़ रहा है। शहर के आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर भी ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों का तापमान बढ़ने पर उन्हें कूलर की मदद से ठंडा किया जा रहा है।
-बोले किसान... जनरेटर से महंगी पड़ रही फसलों की सिंचाई
ग्राम गाजीपुर के किसान पवन कुमार, श्रवण कुमार का कहना है कि तीन दिन से बिजलीघर का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे आम आदमी गर्मी से परेशान है। इसी गांव के किसान योगेश कुमार, विजयपाल सिंह व अंकित कुमार का कहना है कि जब से तापमान बढ़ा है, बिजली कटौती का दायरा बढ़ गया। फसलों की सिंचाई के लिए पहले ही कम बिजली मिल रही थी। अब ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप हो गई। भीषण गर्मी में फसल सूख रही है। उन्हें बचाने के लिए महंगा तेल खर्च कर जनरेटर से नलकूप चलाकर फसलों की सिंचाई कर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-तीन दिन से चल रहा प्रदर्शन
पैजनिया। बिजलीघर पर शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद शनिवार को किसानों ने धरना दिया और रविवार सुबह भी ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि एक केबल बक्सा फुंक गया था। रविवार शाम तक केबल बक्सा एवं पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
-इन गांवों की हो रही आपूर्ति बाधित
पैजनिया बिजलीघर के पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने व केबल बॉक्स फुंकने से क्षेत्र के गांव खजूरी, खासपुरा, करनपुर, गावडी, पैजनिया, सोतखेड़ी, गाजीपुर आदि 50 गांवों बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली संकट के चलते किसानों को फसलों की सिंचाई जनरेटर के सहारे करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है।
बोले उपभोक्ता... अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
- उपभोक्ता नौमेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और रात के समय बार-बार ट्रिपिंग से आम जनता परेशान है।
- उपभोक्ता रिंकू चौधरी का कहना है कि दिन व रात में बिजली की कई-कई बार ट्रिपिंग से आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल रही है। इससे इन्वर्टर बैटरा पूरी तरह चार्ज नहीं हो रहे हैं।
-भाकियू के हल्दौर ब्लॉक महासचिव शुभम राणा का कहना है कि ग्रामीण और कस्बाें में बिजली कटौती से बुरा हाल है। दिनरात में आठ घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
-रालोद के झालू नगराध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात को तीन घंटे ही बिजली मिल रही है।