फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tigress was rescued and captured

Bijnor News: बाघिन को रेस्क्यू कर काबू किया गया

Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The tigress was rescued and captured
कालागढ़ के रेस्क्यू केन्द्र में बेहोश बाघिन। स्रोत वन विभाग।
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ उपखंड के वनों में किसान की जान लेने वाली बाघिन को वन विभाग ने 12 दिन में काबू करने का दावा किया है। बाघिन को बेहोश कर कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू केंद्र में लाया गया है।
विज्ञापन


बांसीटीला में 17 अप्रैल को पप्पू (42) को बाघिन ने हमला कर मार दिया था। ग्रामीणों के आक्रोश व जनता की मांग को देखते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में दो कैमरा ट्रैप लगाकर बाघिन की निगरानी शुरू कर दी थी। वन विभाग के अनुसार 27 अप्रैल की रात्रि में बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज करने में सफलता मिल गई। बाघिन को बेहोश कर कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के केंद्र में लाया गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक कार्यालय के अनुसार बाघिन की उम्र लगभग दो से तीन वर्ष है। उसका डीएनए सैंपल लिया गया है। घटना वाले दिन लिए सैंपल से मिलान हेतु कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र हैदराबाद भेजा रहा है।
विज्ञापन

टीम में कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक दिगंध नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजरानी अमित ग्वासाकोटी व कालागढ़ की डाॅ. शालिनी जोशी, सीटीआर के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. दुष्यंत शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी बीपी हर्बोला, गौरी राम, सिद्धार्थ रावत, सुदेश सैनी, असलम, एसटीएफ के बलवंत बंगारी, जगदीश चौधरी, नरेश पांडे, दीपक भारद्वाज, हरपाल सिंह व महेश चन्द्र, एसओजी यूनिट के सुजीत चौहान, श्रमिक अनुज कुमार, आकाश, रंजीत कुमार, मौजूद रहे।

कालागढ़ के रेस्क्यू केन्द्र में बेहोश बाघिन। स्रोत वन विभाग।

कालागढ़ के रेस्क्यू केन्द्र में बेहोश बाघिन। स्रोत वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed