फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The thread of life broke as soon as the foot slipped

Bijnor News: नगीना- पैर फिसलते ही टूट गई जिंदगी की डोर

Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The thread of life broke as soon as the foot slipped
नगीना में पाधोई नदी में टाटा मैजिक के डूबने से हुई चार की मौत पर विलाप करते परिजन।
- पिता के कंधे और गोद से नदी में जा गिरी मासूम बेटियां
विज्ञापन

- पांवधोई में टाटा मैजिक गिरने से चार लोगों की मौत का मामला
- नगीना हादसे की साइड स्टोरी: 2
गौरव गोयल

नगीना (बिजनौर)। मैजिक चालक ने बेटियों, पत्नी और बहन को बचाने के लिए खूब संघर्ष किया। फिर भी पिता के कंधे और गोद से दोनों बेटियां अचानक नदी में जा गिरीं। दरअसल टाटा मैजिक से निकालकर अनवर ने बड़ी बेटी को कंधे पर बैठा लिया, जबकि दूसरी छोटी बिटिया को गोद में लिया। साथ ही पत्नी का हाथ पकड़कर नदी से बाहर निकलने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी फिसली तो पत्नी ने अनवर को दोनों हाथों से जकड़ लिया, जिससे अनवर का संतुलन बिगड़ गया और कंधे तथा गोद से बेटियां पानी में जा गिरीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन पानी में गिरने के बाद सबसे पहले अनवर टाटा मैजिक खिड़की से पानी में उतरा तथा उसने एक-एक करके अपनी दोनों बच्चियों व पत्नी को भी बाहर निकाल लिया। अनवर ने अपनी बड़ी बेटी को कंधे पर बैठाकर, छोटी बेटी को गोद में ले लिया तथा दूसरे हाथ से पत्नी को पकड़कर पानी के तेज बहाव से नदी के किनारे तक ले जाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

अचानक पत्नी के पांव डगमगाए तो उसने तेजी से अनवर को पकड़ लिया जिससे अनवर के पांव भी लड़खड़ा गए और देखते ही देखते पत्नी और बच्चों का साथ भी उससे छूट गया। अनवर ने खुद को संभालकर किनारे तक आने का प्रयास किया तभी एक कार वहां पहुंची तो अनवर ने मदद के लिए शोर मचा दिया। कार चालक ने ग्रामीणों को सूचना दी तो ग्रामीणों ने नदी के तरफ दौड़ लगा दी तब जाकर बमुश्किल अनवर को सकुशल बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अनवर की बहन वाहन से बाहर नहीं निकल सकी थी, उसकी उसी में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह है मामला
बृहस्पतिवार की देर शाम पुरैनी के पास पांवधोई नदी में असंतुलित होकर टाटा मैजिक गिर गई। जिससे उसमें सवार अनवार की बहन, पत्नी और दो बेटियों की डूब कर मौत हो गई। अनवर किसी प्रकार पानी से निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed