फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The thinking of Hindutva and national service gave energy to Janmabhoomi movement

रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन की आवाज नजीबाबाद से बुंलद रही

Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The thinking of Hindutva and national service gave energy to Janmabhoomi movement
राजन टंडन गोल्डी। - फोटो : NAZIBABAD
हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा की सोच ने दी जन्मभूमि आंदोलन को ऊर्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद। हिंदुत्व की रक्षा के साथ राष्ट्र सेवा और सद्भावना की सोच रखने वालों की नवाब नजीबुद्दौला के बसाए नगर में सक्रिय भागीदारी रही। ऐसी सोच ने ही श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को ऊर्जा दी।
जनसंघ के दौर में वर्ष 1960 के दशक में नगर में बजरंग दल, आरएसएस और विहिप के नेताओं ने हिंदुत्व की भावना से कार्य किया। डॉ. आमोद अरोड़ा, शंभूनाथ कौशिक, बृज बिहारी माहेश्वरी, सत्यप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, जगनलाल, मुरारी सिंह, शिव लाल, राजन टंडन गोल्डी, कलवा शेख मंसूरी, राजाराम पाल, सहित अनेक ऐसे चेहरे रहे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और राष्ट्र सेवा के लिए जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में सामाजिक संस्था पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डॉ. आमोद अरोड़ा बताते हैं कि नजीबाबाद से हिंदुत्व की रक्षा और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की आवाज हमेशा बुलंद रही। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद जिस समय कल्याण सिंह की सरकार बर्खास्त हुई थी। उस समय बजरंग दल और हिंदू संगठनों से जुड़े क्षेत्रीय नेताओं ने साइकिल रैली के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन जारी रखा। भगवान श्रीराम नाम की शिलाएं ठेली पर रखकर गांव-गांव जन्मभूमि आंदोलन को ऊर्जा देने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे डॉ.आमोद अरोड़ा और शंभूनाथ कौशिक को वर्ष 1972 में बंगलादेश मान्यता आंदोलन में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ गिरफ्तारी देने का सौभाग्य मिला।

वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, युवावस्था से ही हिंदू संगठनों से जुड़े राजन टंडन गोल्डी कहते हैं कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन से श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने का स्वप्न जल्द साकार होने से समूचा राष्ट्र गर्व महसूस कर रहा है।

शंभूनाथ कौशिक।

शंभूनाथ कौशिक।- फोटो : NAZIBABAD

आमोद अरोड़ा।

आमोद अरोड़ा।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed