फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tent in the police station was removed

Bijnor News: कोतवाली में लगा टेंट हटवाया

Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The tent in the police station was removed
बिजनौर। यूं तो छात्रा की बरादमगी के लिए शहर कोतवाली धरना चार दिनों से चल रहा था मगर शुक्रवार की शाम टेंट भी लगा दिया गया। रात में पुलिस ने टैंट को हटा दिया। पुलिस के संग नोकझोंक भी हुई। रात में एक बजे पुलिस ने आश्वासन देकर धरना भी समाप्त करा दिया। हालांकि सड़क जाम किए जाने की आशंका को लेकर दिनभर पुलिस शहर के अलग अलग चौराहों पर तैनात रही।
विज्ञापन

शहर के केपीएस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा 15 नवंबर से लापता है। उसी दिन से दूसरे समुदाय की इंटर की छात्रा भी लापता है। दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर गांव वालों और भाकियू प्रधान के पदाधिकारियों ने 18 नवंबर से शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर रखा था। छात्रा के परिवार वाले छात्रा के लापता होने को दूसरे समुदाय की साजिश से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुक्रवार रात शहर कोतवाली परिसर में भाकियू के पदाधिकारियों ने टेंट लगा दिया। साथ ही खाना बनाने का इंतजाम भी कर लिया। अनिश्चितकालीन धरना लगने की सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टैंट को हटा दिया।
मौजूद लोगों और छात्रा के परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। हालांकि रात में एक बजे आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हो गया। उधर, इसी मामले में शिवसेना ने शहर में जाम लगाने का अल्टीमेटम दे दिया था। शनिवार को सड़क जाम होने की आशंका बनी रही। ऐसे में शनिवार की सुबह छह बजे ही शहर के अलग अलग चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।

शिवसेना प्रमुख वीर सिंह को उनके घर पर ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम अलग-अलग शहरों में डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही छात्रा को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed