{"_id":"677ac65776a2e538b2061b70","slug":"the-temperature-reached-214-degrees-when-the-incense-was-removed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-139968-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धूप खिली तो 21.4 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धूप खिली तो 21.4 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पांच दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। शनिवार रात से रविवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दृष्यता करीब पांच मीटर रही। मगर, रविवार को दिन में धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। इससे दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रविवार सुबह तक कोहरा छाया रहा। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। कोहरा छटने से दिन में 10 बजे धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों अपनी छतों, पार्क में बैठे हुए नजर आए। साथ ही 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। नगीना कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इससे सर्दी बढ़ेगी।