फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team that went to cut the electricity connection was beaten up

बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर बकायदार ने किया हमला

Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The team that went to cut the electricity connection was beaten up
बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट
विज्ञापन

स्योहारा। बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए पहुंची टीम पर जमापुर के एक बकायेदार ने मारपीट की। टीम ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उमरपुर खादर बिजलीघर के अवर अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिजली बिल की वसूली को शिविर लगाया गया। वहीं दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। जेई विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने लाइनमैन अमरजीत सिंह, रामपाल सिंह व सौरभ कुमार के साथ गांव जमापुर निवासी बकायेदार चेतराम उर्फ चेता पुत्र रामप्रसाद के घर पहुंचे और बिजली कनेक्शन काट दिया गया। आरोप है कि चेतराम नशे की हालत में बिजली विभाग कर्मचारियों के पास आया और गाली गलौज मारपीट करता हुआ जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी युवक फरार हो गया। अवर अभियंता विनोद कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed