{"_id":"66bd10898b304ab467083d46","slug":"the-team-that-killed-notorious-aditya-rana-will-get-police-bravery-medal-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-128865-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुख्यात आदित्य राणा को ढेर करने वाली टीम को मिलेगा पुलिस वीरता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुख्यात आदित्य राणा को ढेर करने वाली टीम को मिलेगा पुलिस वीरता पदक
Thu, 15 Aug 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:46 AM IST
सार
कुख्यात रहे आदित्य राणा को ढेर करने वाली टीम में शामिल रहे पांच पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवाॅर्ड की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
पुलिस वीरता पदक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर में कुख्यात रहे आदित्य राणा को ढेर करने वाली टीम में शामिल रहे पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड की घोषणा हो चुकी है। इसमें निरीक्षक राजीव चौधरी समेत पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से गैलेंट्री अवाॅर्ड यानि पुलिस पदक की लिस्ट जारी की गई है। इसमें स्योहारा के तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव चौधरी, तत्कालीन स्वाट-सर्विलांस प्रभारी जयवीर सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, अजय कुमार और रईस अहमद का नाम भी शामिल है। इन पुलिसकर्मियों ने आदित्य राणा एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
बता दें कि गांव राणा नंगला निवासी कुख्यात आदित्य राणा साल 2022 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फरार होने के बाद आदित्य पर ढाई लाख का इनाम कर दिया गया। लांबा खेड़ा गांव के पास 11 अप्रैल 2023 को पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आदित्य राणा को मार गिराया था।
आदित्य पर छह हत्या, 13 लूट समेत फिरौती, धमकी आदि के कुल 43 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में निरीक्षक राजीव चौधरी, दरोगा जयवीर सिंह की टीम साहसिक कार्य किया। इसके चलते पांचों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जल्द ही यह पदक इन्हें सौंपा जाएगा।
आदित्य पर छह हत्या, 13 लूट समेत फिरौती, धमकी आदि के कुल 43 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में निरीक्षक राजीव चौधरी, दरोगा जयवीर सिंह की टीम साहसिक कार्य किया। इसके चलते पांचों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जल्द ही यह पदक इन्हें सौंपा जाएगा।