फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The teacher kept moaning and said, Doctor...save me.

Bijnor News: करहाती रही शिक्षिका, बोलीं-डाक्टर...मुझे बचा लो

Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
The teacher kept moaning and said, Doctor...save me.
-शिक्षिका को लगातार परेशान कर रहा था आरोपी
विज्ञापन

-शिक्षिका का व्हाट्सएप हैक करने का भी प्रयास कर चुका था आरोपी छात्र
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सेंटर से भाग रहा आरोपी

बिजनौर। डाक्टर...मुझे बचा लो। यह गुहार दर्द से कराह रही शिक्षिका ने प्राथमिक उपचार के वक्त डाक्टरों से कही। दरअसलए गोली लगने के तुरंत बाद शिक्षिका को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तक वह होश में रही। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आरोपी प्रशांत का नाम भी बताया था।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती कंप्यूटर सेंटर में पिछले तीन साल से पढ़ाती है। शुक्रवार को कक्षा में पढ़ा रही थी, तभी पूर्व छात्र प्रशांत ने घुसकर गोली मार दी और मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। कंप्यूटर सेंटर की सीढि़यों से उतरकर भागते हुए वह सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी योजना के साथ पहुंचा था। सेंटर के नीचे उसने बाइक को भी सड़क की दिशा में खड़ा किया था, जिससे बाइक मोड़नी ही ना पड़े। झालू बस स्टैंड की ओर आरोपी बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

जिस वक्त आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त कक्षा में पंद्रह से बीस विद्यार्थी अपने अपने कंप्यूटर पर पढ़ रहे थे। उनमें अफरा तफरी मच गई थी। कई छात्राओं की यह वारदात देखकर चीख निकल गई। सेंटर पर मौजूद शिक्षिकाओं ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। इसने एक बार पीड़िता का व्हाटस एप भी हैक करने का प्रयास किया था। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि आरोपी एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी अलग अलग बातें करता रहा, कभी कह देता था कि उन दोनों के बीच में बात होती थी और अब बात नहीं करने पर उसने गोली मारी है। हालांकि पुलिस एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम देना मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed