फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The talents of Sahu Jain College will be involved in the state level broadcast

राज्य स्तरीय प्रसारण में शामिल होंगी साहू जैन कॉलेज की प्रतिभाएं

Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The talents of Sahu Jain College will be involved in the state level broadcast
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। - फोटो : NAZIBABAD
राज्य स्तरीय प्रसारण में शामिल होंगी साहू जैन कॉलेज की प्रतिभाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रसारण के लिए युवा प्रतिभा चयन कार्यक्रम साहू जैन कॉलेज परिसर में आयोजित किया।
देश भर में आकाशवाणी केंद्रों से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश की आजादी से जुड़ी गुमनाम हस्तियों और आजादी की अमर कहानियों से श्रोताओं को रूबरू करा रहा है। आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह के निर्देशन में राज्य स्तरीय प्रसारण के लिए युवा प्रतिभाओं के चयन हेतु साहू जैन कॉलेज में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया। आकाशवाणी के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी शोभित शर्मा, प्रसारण निष्पादक अंकित सैनी, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल, तकनीकी विभाग के योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौहान की टीम ने युवा प्रतिभाओं को युववाणी और राज्य स्तरीय प्रसारण के लिए रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

आकाशवाणी की ओर से शबनम, वंशिका, अक्षी त्यागी ने साहू जैन कॉलेज की भाषण, देश गान, वाद-विवाद से जुड़ीं युवा प्रतिभाओं सिमरन, अंकिता तिवारी, हुमैरा जबीं, कनु चौधरी की प्रस्तुति को आकाशवाणी प्रसारण के लिए रिकॉर्ड कराया। चयनित युवा प्रतिभाओं को आकाशवाणी लखनऊ केंद्र से प्रसारित होने वाले राज्य स्तरीय प्रसारण में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में साहू जैन कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ.एके मित्तल, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. अरुणदेव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रसारण में नजीबाबाद केंद्र का अंशदान 16 जनवरी को
नजीबाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के अंतर्गत आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित होने वाले राज्य स्तरीय प्रसारण के अंतर्गत नजीबाबाद केंद्र की अंशदान प्रस्तुति 16 जनवरी को लखनऊ केंद्र से प्रसारित की जाएगी। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के अंशदान को प्रदेश के सभी केंद्र रिले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed