{"_id":"64b2ebca1ad4af2e4c071074","slug":"the-struggle-for-restoration-of-old-pension-is-now-at-a-turning-point-chandrahas-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-7060-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर - चंद्रहास सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर - चंद्रहास सिंह
विज्ञापन
-30 जुलाई को लखनऊ और एक अक्टूबर को दिल्ली में शंखनाद महारैली
बिजनौर । अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र शाखा बिजनौर की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है। अब संगठित होकर 30 जुलाई को लखनऊ में आयोजित नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन, 1 अगस्त से 10 अगस्त सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ अभियान और एक अक्टूबर को दिल्ली रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद महारैली को सफल करने का कार्य करना है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। जिसे निरंतर संघर्ष कर हासिल किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रांतीय आह्वान पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक पेंशन विहीन साथी को संघर्ष की धारा में जोड़ा जाएगा। महिला विंग जिलाध्यक्ष कामनी दिवाकर ने 30 जुलाई को लखनऊ में पहुंचने के लिए अधिक से अधिक कार्मिकों को शामिल होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत ने कहा कि ये संघर्ष हमारे भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा का है। प्रत्येक ब्लॉक पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को सफलता के आयाम तक लें जाने का कार्य करना है। बैठक में उमेश कुमार राजपूत, महिला विंग जिलाध्यक्ष कामनी दिवाकर,,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार के संचालन में हुई बैठक में सुबोध गुप्ता, विनीत कुमार गहलौत, ज्ञानेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, आफताब अली, सुशील कुमार, अजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- --