फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The strike ended after the payment of Rs 10 crore

Bijnor News: 10 करोड़ का भुगतान करने पर धरना समाप्त

Fri, 29 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The strike ended after the payment of Rs 10 crore
बिजनौर में जिला गन्ना अ​धिकारी कार्यालय पर भाकियू लोकश​क्ति के धरने को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष - फोटो : अभ्यास करते हॉकी ​खिलाड़ी।
बिजनौर। डीसीओ कार्यालय में चल रहा किसानों का आंदोलन बकाया भुगतान करने व अगली किस्त का विवरण लिखित में देने के आश्वासन पर स्थगित हुआ। एसडीएम सदर की उपस्थिति में चीनी मिल बिलाई के अफसरों ने दस करोड़ रुपये का बकाया भुगतान का चेक बृहस्पतिवार को धरने पर से ही समितियों को भेजा। साथ ही 15 दिन के भीतर 20 करोड़ और समस्त बकाया भुगतान 31 अक्तूबर तक करने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत के नेतृत्व में काफी किसान कई दिनों से डीसीओ कार्यालय पर धरना दे रहे थे। एसडीएम रितु रानी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार और बिलाई शुगर मिल जीएम गन्ना राहुल चौधरी और किसानों के बीच वार्ता चली। लंबी जद्दोजहद के बीच वार्ता में सहमति बनी। किसानों की सहमति से जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने धरना प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी यदि वादा खिलाफी की गई तो फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि महंगाई को देखते हुए सरकार 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करें। किसानों की जिला स्तर की समस्या शीघ्र समाधान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में रामबहादुर सिंह गहलौत, सरदार जरनैल सिंह, देवेंद्र सिंह प्रधान, शेर सिंह, मोहित चौधरी, अमित कुमार, नरेश कुमार, नौबहार सिंह, प्रदीप राणा, मूला सिंह, ललित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed