फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The story of Krishna-Rukmini's marriage is narrated in the Bhagwat Katha.

Bijnor News: भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

Sun, 29 Mar 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The story of Krishna-Rukmini's marriage is narrated in the Bhagwat Katha.
नूरपुर। गांव जुझेला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन में व्यासजी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

व्यास पीठ से दिव्य प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने मन ही मन पति रूप में स्वीकार किया और उन्हें पाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। कथा व्यास पंडित शिवांशु महाराज ने बताया गया कि रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया था, किंतु रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर उनसे उन्हें अपने साथ ले जाने की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने भक्त की पुकार सुनते हुए विदर्भ पहुंचकर रुक्मिणी का हरण किया और बाद में वैदिक विधि से उनका विवाह संपन्न हुआ। कथा व्यास ने कहा कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास से भगवान अवश्य प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और राधे-राधे जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed