फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The state will develop on the Delhi model: Kuldeep

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधायक का नजीबाबाद में स्वागत

Sat, 26 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
The state will develop on the Delhi model: Kuldeep
नजीबाबाद में आप के विधायक कुलदीप कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते। - फोटो : NAZIBABAD
दिल्ली मॉडल पर प्रदेश का होगा विकास : कुलदीप
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक एवं बिजनौर प्रभारी कुलदीप कुमार ने आप कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 चुनाव के लिए तैयारी में जुटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के कुंडली ईस्ट दिल्ली के विधायक कुलदीप कुमार का हरिद्वार रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आप के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अबरार अहमद की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और दिल्ली मॉडल के रूप में प्रदेश को विकसित करने तथा दिल्ली की भांति नागरिकों को समस्त सुविधाएं मुहैया कराने के ऐलान किया है।
विज्ञापन

सुनील समीर के संचालन में आयोजित बैठक में मो.इरफान, मास्टर इब्राहीम, डॉ.सुहेल, नरेश चंद शर्मा, डॉ.इबादुर्रहमान, अतहर जैदी, सनव्वर वारसी, सोमपाल, नरेंद्र सिंह, अपसार अहमद, महेश चौधरी, अनस, अनीस अहमद ने आप विधायक का स्वागत किया। विधायक के समक्ष जीशान नजीबाबाद के नेतृत्व में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जलालाबाद के मोहल्ला गुलजार नगर में आप कार्यकर्ता खुर्रम खान के निवास पर आप विधायक कुलदीप कुमार का कार्यकर्ताओं मो.इमरान, मो.आदिल, अजहर, मजहर, निक्कू आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed