फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The state has achieved major development goals: Kataria

नजीबाबाद - प्रदेश ने विकास के बड़े लक्ष्य प्राप्त किए : कटारिया

Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The state has achieved major development goals: Kataria
नजीबाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करते पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कट
- एमएलसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास के मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो - 28एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के माध्यम से विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। प्रदेश में बहुमुखी विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश ने विकास के बड़े लक्ष्य प्राप्त किए हैं।
पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत में बचुमुखी विकास की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री के प्रयास से युद्ध विराम हुआ और भारतीय छात्र सकुशल भारत लौटे। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक, विज्ञान के क्षेत्र में विकास उपलब्धियों से उत्तर प्रदेश मील का पत्थर साबित हुआ है। गुंडा राज समाप्त हुआ है। महिलाएं, कारोबारी और आम आदमी निर्भीक होकर स्वच्छ वातावरण में जीवन निर्वाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी, नकुल अग्रवाल, बलराज त्यागी, अंकित राजपूत, राहुल तिवारी, जुग्नेश कुमार, राज कुमार प्रजापति, अभिषेक तड़ियाल, विक्रम सिंह खोबे, ऐश्वर्य ऐरन से क्षेत्रीय विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed