फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The state government performed public welfare obligations

नजीबाबाद में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The state government performed public welfare obligations
नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : NAZIBABAD
प्रदेश सरकार ने किया लोक कल्याण दायित्वों का निर्वाह
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोक कल्याण दायित्वों का निर्वाह किया है। समग्र विकास और अपराध नियंत्रण को बरकरार रखने के लिए भाजपा का सत्ता में लाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नजीबाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समग्र विकास और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों के मुकाबले मॉडल प्रदेश साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नजीबाबाद विधानसभा के लोगों का यह दुर्भाग्य है कि पिछले दस वर्षों में बसपा और सपा जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर विकास की आवाज नहीं उठाई। उन्होंने विधानसभा के बहुमुखी विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से स्वयं प्रत्याशी बनकर मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी को विजयी बनाने की सलाह दी। भाजपा की जिला मंत्री तरुण राजपूत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता आकाश कान्हा कर्णवाल, भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह और राजन टंडन गोल्डी ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव अरोड़ा, तनु गोयल, संजय त्यागी, राजकुमार प्रजापति, जुगनेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed