फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The speed of trains started slowing down in the fog

Bijnor News: कोहरे में थमने लगी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
The speed of trains started slowing down in the fog
- आधा से दो घंटा विलंब से पहुंच रहीं ट्रेन, यात्री हलकान
विज्ञापन


- सीमित ट्रेनों में आरक्षण को लेकर भी यात्री चिंतित


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। लंबी दूरी की एक ट्रेन फरवरी के अंत तक रद्द होने और संचालित ट्रेनों के कोहरे के कारण प्रभावित होने पर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेन आधे से दो घंटे विलंब से चल रहीं हैं।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पूर्णिया कोट से अमृतसर के बीच संचालित जन सेवा एक्सप्रेस दिसंबर माह से फरवरी के अंत तक कोहरे के कारण दोनों दिशा से रद्द है। नजीबाबाद से मुरादाबाद, लखनऊ दिशा के लिए सवेरे सियालदाह एक्सप्रेस करीब प्रातः 7:30 बजे गुजरती है।
विज्ञापन

इसके बाद जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन होता था। जनसेवा एक्सप्रेस फरवरी तक रद्द होने के कारण मुरादाबाद दिशा में जाने वाले यात्रियों को शाम चार बजे तक कोई ट्रेन नहीं है, जिससे यात्रियों को घंटों तक ट्रेन आने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है या फिर उन्हें सड़क मार्ग से लंबी दूरी का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद से गुजरने वाली देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस भी फरवरी तक के लिए सीमित दिनों में संचालित हो रही है। साप्ताहिक व सप्ताह में दो दिन चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी फरवरी तक रद्द हैं।
नजीबाबाद से गुजरने वाली प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेन कोहरे के कारण आधे से दो घंटा विलंब से पहुंच रही हैं। सीमित ट्रेनों का संचालन होने और कोहरे से ट्रेनों के रफ्तार धीमी होने से लंबी दूरी के यात्रियों को सर्दियों में यात्रा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



आरक्षण को लेकर भी यात्री परेशान

नजीबाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की संचालित ट्रेनों में आरक्षण को लेकर यात्री परेशान हैं। सियालदाह एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में विभिन्न स्टेशनों का दो से तीन सप्ताह तक आरक्षण नहीं मिल पा रहा। इससे यात्रियों को हरिद्वार और अन्य स्टेशनों से आरक्षण कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed