फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The secret of Swati's murder can be revealed through mobile

मोबाइल से खुल सकता है स्वाति की हत्या का राज

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The secret of Swati's murder can be revealed through mobile
मोबाइल से खुल सकता है स्वाति की हत्या का राज
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाति हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रही है। पूर्व प्रधान की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मृतका के ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि शनिवार की शाम गांव मंगोलपुरा के रहने वाले पूर्व प्रधान रावेंद्र सिंह की पत्नी स्वाति शौच के लिए घेर में बने शौचालय तक गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी बेटी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों ने घेर में जाकर देखा तो पशुशाला के पास ही स्वाति (36) का शव पड़ा मिला। महिला के शॉल और कुंडल गायब थे और उसके चेहरे पर खून लगा मिला। गले पर भी निशान बने थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। जिसकी सीडीआर खंगाली जा रही है। हालांकि मोबाइल में अधिकांश डाटा डिलीट मिला है। हत्या किए जाने की वजह का भी पुलिस ने अनुमान लगा लिया है। अब जांच कर खुलासा करना बाकी है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि महिला की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed