फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The script for the elder brother's murder was written 15 days ago, all three accused went to jail.

Bijnor News: 15 दिन पहले लिख थी बड़े भाई की हत्या की पटकथा, तीनों आरोपी गए जेल

Tue, 06 Jan 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The script for the elder brother's murder was written 15 days ago, all three accused went to jail.
स्योहारा में पकड़ा गया बडे भाई की हत्या कराने का आरोपी छोटा भाई दुष्यंत। स्रोत पुलिस।
-शाम को चूके तो रविवार की सुबह हत्या की वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

-घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर होटल में ठहरे थे दोनों शूटर

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। रविवार की सुबह 10:15 बजे गांव हल्दुआ माफी में भाड़े के दो शूटरों ने राहुल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या की साजिश 15 दिन पहले छोटे भाई दुष्यंत ने रची थी। पुलिस ने मृतक के भाई और दोनों शूटरों का चालान कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
स्योहारा पुलिस ने राहुल की हत्या के आरोपी दुष्यंत निवासी हल्दुआ माफी, विनीत उर्फ बटलर निवासी गांव कुलचाना और मोहम्मद अमजद निवासी गजरौला शिव का चालान कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के चेहरे पर अफसोस का कोई भाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि दुष्यंत ने पंद्रह दिन पहले हरिद्वार में टैक्सी चलाने वाले मोहम्मद अमजद से बड़े भाई राहुल की हत्या कराने के लिए चार लाख रुपये की सुपारी में सौदा किया। अमजद ने अपने साथ बटलर को भी ले लिया। साजिश की तय योजना के चलते ही दुष्यंत शनिवार की शाम अपने घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शाम को चूके तो अगली सुबह कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार दुष्यंत ने दोनों शूटरों से बता दिया था कि शाम के वक्त राहुल खेतों की तरफ घूमने जाता है। जिसके चलते दोनों शूटर बटलर और अमजद भी जंगल के रास्ते पर घात लगाए रहे। हालांकि शनिवार की शाम राहुल खेतों की तरफ नहीं गया। जिसके बाद दोनों शूटर हल्दुआ माफी गांव से तीन किलोमीटर कुमखिया में एक होटल में ठहर गए। रविवार की सुबह 7:30 बजे दोनों शूटर फिर से वारदात को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

- घर में भेदभाव और विरोधियों से दोस्ती ने पैदा की दरार
दुष्यंत की दो कारें किराये पर चल रहीं थीं, लेकिन कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। दूसरी ओर खेती से होने वाली पूरी कमाई राहुल के हाथ में थी। बताया गया कि राहुल खेती से होने वाली पूरी आय अपने कब्जे में रखना चाहता था। इसी बीच राहुल की शादी के लिए दो दिन बाद रिश्ता पक्का करने वाले आने वाले थे। उसे आशंका थी कि शादी के बाद जमीन के दो हिस्से हो जाएंगे, इसलिए उसने शादी से पहले ही राहुल को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। साथ ही राहुल अपने छोटे भाई दुष्यंत के विरोधी युवकों से दोस्ती कर रहा था।



- भाई की मौत पर नहीं दिखा कोई अफसोस
दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले राहुल ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। दुष्यंत को अब खुद की हत्या होने की भी आशंका सताने लगी थी। उधर, सगे भाई की हत्या करवाने के बाद भी दुष्यंत के चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया। उसने रात में और सुबह सामान्य रूप से खाना खाया और चैन की नींद सोया।


- शूटरों का आपराधिक इतिहास
राहुल की हत्या में शामिल मुख्य शूटर विनीत उर्फ बटलर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली शहर बिजनौर में 11, चांदपुर में दो, मंडावर में दो और नजीबाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। हत्या का प्रयास, फिरौती, लूट, बलवा और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में उसके खिलाफ कुल 16 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दुष्यंत और अमजद पर भी दो-दो आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

स्योहारा में पकड़ा गया बडे भाई की हत्या कराने का आरोपी छोटा भाई दुष्यंत। स्रोत पुलिस।

स्योहारा में पकड़ा गया बडे भाई की हत्या कराने का आरोपी छोटा भाई दुष्यंत। स्रोत पुलिस।

स्योहारा में पकड़ा गया बडे भाई की हत्या कराने का आरोपी छोटा भाई दुष्यंत। स्रोत पुलिस।

स्योहारा में पकड़ा गया बडे भाई की हत्या कराने का आरोपी छोटा भाई दुष्यंत। स्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed