फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The scheme will be written on the admit card

यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रवेश पत्र पर अंकित होगी स्कीम

Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The scheme will be written on the admit card
यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रवेश पत्र पर अंकित होगी स्कीम
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ने दसवीं तथा बारहवीं परीक्षा की अलग से डेट शीट नहीं भेजी है। छात्रों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा स्कीम अंकित है। छात्र स्कीम का विषयवार मिलान बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकृत परीक्षा स्कीम से अवश्य कर लें।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों से हाईस्कूल के 50067 और इंटरमीडिएट के 40086 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस दफ्तर ने बोर्ड से प्राप्त छात्रों के प्रवेश पत्रों का वितरण विद्यालयों को कर दिया गया है। इस बार बोर्ड ने अलग से छात्रों के लिए स्कीम नहीं भेजी है। छात्रों ने जो विषय परीक्षा फार्म में भरे हैं वे प्रवेश पत्र पर अंकित हैं। छात्र द्वारा लिए विषय के अनुसार स्कीम छात्र के प्रवेश पत्र पर अंकित है। डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अधिकृत परीक्षा डेट शीट अर्थात परीक्षा स्कीम डाली गई है। छात्र प्रवेश पत्र से लिए गए विषयों की पुष्टि कर लें। इसके बाद प्रवेश पत्र पर अंकित विषयवार परीक्षा स्कीम का मिलान वेबसाइट की अधिकृत स्कीम से जरूर कर लें।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से परीक्षा स्कीम विषयवार छात्रों को लिखा दें। बताया गया कि जिले के सभी 120 परीक्षा केंद्र को अलग से स्कीम भेजी गई हैं। डीईओएस ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों का विद्यालयों में वितरण शुरू हो गया है। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में छात्र, पिता, माता आदि के नाम में हिंदी या अंग्रेजी में कुछ गड़बड़ी है तो अभिभावक तुरंत इसके लिए प्रार्थना पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य को दें। गलती सुधार कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की है, बाद में गलती ठीक नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed