फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sample of migrant sent to lab for the third time

लैब को तीसरी बार भेजा प्रवासी का सैंपल

Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The sample of migrant sent to lab for the third time
लैब को तीसरी बार भेजा प्रवासी का सैंपल
विज्ञापन

बिजनौर। विदेश से लौटे 20 वें प्रवासी का सैंपल तीसरी बार एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ की प्रयोगशाला को भेजा गया। यह प्रवासी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इनमें से अब तक जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से लौटे 19 यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला।
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की विदेशों से आने वाले लोगों पर पैनी नजर है। वहां से आने वाले हर नागरिक की जांच की लोकेशन ट्रेस कर उनकी सैंपलिंग की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जर्मनी, ब्रिटेन आदि देशों से जिले में लगभग 20 विदेशी प्रवासी आए हैं। इन सभी की कोरोना जांच कराई गई है। अब तक आई जांच रिपोर्ट में 19 में कोरोना का नया रूप स्ट्रेन नहीं मिला, जबकि 20 वां प्रवासी स्वास्थ्य अफसरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरी बार इसका सैंपल लेकर जांच के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए भेजा गया है। दोनों बार भेजे गए सैंपल के आधार पर उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। सीएमओ ने बताया कि यदि इस प्रवासी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो कोरोना के स्ट्रेन की पुष्टि के लिए नए रूप में इसकी जांच होगी। सभी 20 लोगों के डबल सैंपल तैयार किये गए हैं। अब केवल एक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed