फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sacrifice of farmers will not be in vain

किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं होगा

Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of farmers will not be in vain
नजीबाबाद में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते आजाद किसान यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं होगा
विज्ञापन

नजीबाबाद। दिल्ली आंदोलन के प्रति सरकार की उदासीनता पर आजाद किसान यूनियन ने रोष जताया। तहसील में धरना प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा गया कि आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक एमपी सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह रंधावा, नगीना तहसील अध्यक्ष राहुल पंडित के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में धरना दिया। चौधरी वीरेंद्र और एमपी सिंह ने कृषि कानून को किसान विरोधी और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला कानून बताते हुए सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राहुल पंडित के संचालन में आयोजित बैठक में युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों का बलिदान व्यर्थ न जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक किसानों का संघर्ष और बलिदान जारी रहेगा। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन किसानों ने उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। किसानों ने शहीद किसानों को मौन श्रद्धांजलि दी। धरना प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव राठी, सूरज त्यागी, मो.हनीफ, गफ्फार अहमद, हरदीप सिंह, विजय पाल, सोमवीर, जसपाल सिंह, लखा सिंह, संजीव कश्यप सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भाकियू भानू के जिला उपाध्यक्ष चौ.अनिल कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम भारती, लोकेंद्र ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, कपिल, रामपाल, दीपक, अंकित, चंद्रपाल, केपी शर्मा, सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मुआवजा देने, किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने तथा गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed