फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The ruckus of hoaxes on the streets throughout the day

सड़कों पर दिन भर रहा हुलियारों का हुड़दंग

Thu, 17 Mar 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The ruckus of hoaxes on the streets throughout the day
ामपुर में युवक को रंगसे सराबोर करते हुलियारे - फोटो : DHAMPUR
सड़कों पर दिन भर रहा हुलियारों का हुड़दंग
विज्ञापन

धामपुर। होली का हुड़दंग बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दोपहर करीब दो बजे तक नगर की सभी सड़कों, तिराहों और चौराहों पर हुलियारों का कब्जा रहा। युवक डीजे पर होली के गीतों पर जमकर थिरके। हुलियारों को जो भी दूर से आता नजर आया, उसको रंग से भरी बाल्टियों से सराबोर किया। कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
धामपुर में रंग की एकादशी के गीले रंग के जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है। जो दुल्हैंडी तक चलता है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन टोलियों शामिल युवकों ने सवेरे से ड्रमों में रंग घोल कर तैयार कर लिया था। जैसे ही दिन चढ़ता गया, हुलियारों का हुड़दंग बढ़ता गया। रंग की बरसात से नगर की सड़कें पूरी तरह से रंगीन रहीं। मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। भगत सिंह चौक, खारी कुआं, टीचर्स कॉलोनी, पुराना धामपुर, नगीना चौक, रोडवेज बस डिपो, रेलवे स्टेशन मार्ग, जैतरा अड्डा, शुगर मिल तिराहा, स्योहारा चुंगी, जैन मंदिर के बाहर युवकों ने कई ड्रमों में रंग भर रखा था। उनके हाथों में लंबी पिचकारियां थीं, जो भी जिस वाहन से आ रहा था उसे ही रास्ते में रोक कर सराबोर कर रहे थे।
विज्ञापन

शीला टाकीज, आरएसएम कॉलेज और रोडवेज बस अड्डे के पास रंग से बचाव के दौरान कई बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिरने चोटिल हो गए। उधर, मंडी युवा व्यापार संगठन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महेंद्र धनौरिया, लवी शर्मा, भूपेंद्र सैनी, मनोज कुमार, सचिन सिंहल, विपुल जैन, अजय अग्रवाल पिंटू, संतोष धनौरिया, विजय कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सभी ने बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को मुकुट बांध कर स्वागत किया।

धामपुर में बाइक सवारों को डिब्बों से रंग फेंक कर सराबोर करते युवक।

धामपुर में बाइक सवारों को डिब्बों से रंग फेंक कर सराबोर करते युवक।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में बाइक सवार को जबरन रोक कर रंग से सराबोर करती युवकों की टोली।

धामपुर में बाइक सवार को जबरन रोक कर रंग से सराबोर करती युवकों की टोली।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed