{"_id":"61cb55b5cc25033c521ab6ba","slug":"the-road-was-built-by-the-municipality-inaugurated-by-bjp-leaders-bijnor-news-mrt5711348156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनवाई पालिका ने, उद्घाटन कर दिया भाजपा नेताओं ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनवाई पालिका ने, उद्घाटन कर दिया भाजपा नेताओं ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क बनवाई पालिका ने, उद्घाटन कर दिया भाजपा नेताओं ने
किरतपुर। नगरपालिका द्वारा बनाई गई सड़क का भाजपा नेताओं द्वारा उद्घाटन करने पर चेयरमैन अब्दुल मन्नान, ईओ नगरपालिका ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
किरतपुर नगरपालिका द्वारा मोहल्ला शीशग्रान में सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। एक दिन पूर्व एक मोहल्ले के ही युवा नेता द्वारा कुछ भाजपा नेताओं को बुलाकर पालिका की सीसी रोड का उद्घाटन करा दिया गया। जिसकी जानकारी किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान और सभासदों को हुई। मंगलवार को सीसी रोड के उद्घाटन पर कुछ सभासदों ने आपत्ति व्यक्त की। चेयरमैन अब्दुल मन्नान, ईओ हरिलाल पटेल की ओर से मामले में एक तहरीर किरतपुर पुलिस को दी गई है।
चेयरमैन अब्दुल मन्नान का कहना है कि नगरपालिका के नियम के अनुसार पालिका द्वारा निर्मित सड़क या कराए गए किसी भी निर्माण कार्य का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारी, ईओ, चेयरमैन या जनप्रतिनिधि ही कर सकते हैं। लेकिन एक युवक द्वारा भाजपा नेताओं को बुलाकर पालिका की सड़क का उद्घाटन कराना गलत है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में सड़क का उद्घाटन करने वाले भाजपा के पदाधिकारी का कहना है कि मोहल्ले का ही एक कार्यकर्ता उसे गलती से उद्घाटन कराने के लिए ले गया था।