फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road to Chamunda Devi temple in Budhanpur is in disrepair

बूढ़नपुर में चामुंडा देवी मंदिर वाला मार्ग खस्ताहाल

Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The road to Chamunda Devi temple in Budhanpur is in disrepair
बूढ़नपुर में चामुंडा देवी मंदिर वाला मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायत बुढ़नपुर में चामुंडा मंदिर को जाने वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो चुका है। इससे ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
ग्राम बूढ़नपुर में चामुंडा मंदिर तक लगभग 120 मीटर लंबा एवं दस फुट चौड़ा रास्ता है। इस रास्ते की हालत बेहद ही दयनीय है। रास्ते में गंदा पानी भरा है, जिससे हर समय संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बूढ़नपुर हमेशा से ही प्रशासन की उपेक्षा का शिकार होता रहा है। इस गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे चामुंडा धाम तक आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम प्रधान वाजिद और ग्राम पंचायत अधिकारी माधव सिंह राणा ने गांव वालों से कहा कि इसमें ज्यादा खर्च आएगा, इसलिए मिट्टी ग्रामीणों को ही डलवानी पड़ेगी। इस पर प्रत्येक घर से पांच-पांच ट्रॉली मिट्टी इस रास्ते पर डलवाई गई। इसके बावजूद सड़क नहीं बन पाई। गांव के केहर सिंह, जगवती, दल सिंह, शूरवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शेर सिंह, सूरज, मदनपाल सिंह, प्रदीप कुमार, धन सिंह आदि ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed