{"_id":"62b4b35094579c137a0d240c","slug":"the-road-is-in-bad-shape-9-km-is-being-covered-in-40-minutes-journey-of-bijnor-news-mrt5941374189","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रुति के बाद अब डॉ. युद्धवीर ने चमकाया बास्टा का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रुति के बाद अब डॉ. युद्धवीर ने चमकाया बास्टा का नाम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बने चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी डॉ.युद्घवीर सिंह।
- फोटो : BIJNOR
श्रुति के बाद अब डॉ. युद्धवीर ने चमकाया बास्टा का नाम
चांदपुर (बिजनौर)। यूपीएससी की टॉपर बनी श्रुति शर्मा के बाद एक बार फिर से बास्टा सुर्खियों में आ गया है। अब डॉ. युद्धवीर सिंह को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बने डॉ. युद्धवीर सिंह का जन्म बिजनौर जनपद के चांदपुर नगर के मोहल्ला चाहसंग में 24 सितंबर 1964 को हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय देशराज सिंह त्यागी गांव बास्टा के श्री गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे। डॉ. युद्धवीर सिंह की इंटर तक की शिक्षा श्री गांधी इंटर कॉलेज बास्टा में हुई है। उन्होंने एक साल हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में भी शिक्षा ग्रहण की। डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि बास्टा में रहकर उन्होंने बास्टा, चांदपुर में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिंदू इंटर कॉलेज बिजनौर आदि क्षेत्र में खूब क्रिकेट खेला है। 1982 में सीके नायडू में क्रिकेट खेले। 1983 में आगे की पढ़ाई के लिए वे मेरठ चले गए।
डॉ. युद्धवीर सिंह की भाभी डॉ. रेखा त्यागी पत्नी स्वर्गीय डॉ. अशोक कुमार त्यागी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए जाने पर खुश जाहिर करते हुए बताया कि उनकी बचपन से पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट में विशेष रुचि रही है। पढ़ाई के समय में खूब क्रिकेट खेलते रहे हैं। इनके बेटे वरुण को भी क्रिकेट का बहुत शौक रहा है। वरुण अंडर-19 में स्टेट लेबर तक क्रिकेट खेल चुका है। वर्तमान में यूएसए में एलएलएम की पढ़ाई कर रहा है। डॉ. युद्धवीर सिंह का भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर के पद पर चयन होने से जनपद बिजनौर, तहसील चांदपुर व गांव बास्टा का मान बढ़ा है।