{"_id":"61febbf3991768602c167b68","slug":"the-road-in-the-wedding-hall-was-captured-by-the-villagers-nazibabad-news-mrt575940796","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातघर में पथ रहे कंडे, ग्रामीणों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातघर में पथ रहे कंडे, ग्रामीणों ने किया कब्जा
विज्ञापन

मंडावली। गांव शेखूपुरा आलम का बरातघर देखरेख के अभाव में वीरान हो गया है। कुछ ग्रामीणों ने बरातघर में कंडे पाथ कर वहां अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान की हिदायत के बावजूद ग्रामीणों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया।
गांव शेखूपुरा आलम में 12 वर्ष पूर्व ग्रामीणों की सुविधा के लिए बरातघर बनवाया गया था। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह, कृपाल सिंह, मनोज कुमार का कहना है कि बरातघर में कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बरातघर परिसर में ग्रामीण कंडे पाथे जा रहे हैं। बरातघर में गंदगी भी डाली जा रही है, जिस कारण इस बरातघर में गांव का कोई शादी समारोह नहीं किया जाता। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए इस बरातघर का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरातघर में लगे पंखे, टंकी और खिड़कियां भी चोरी हो गए है। ग्रामीणों ने प्रधान से बरातघर की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
उधर शेखुपुरा आलम के प्रधान भागीरथ सिंह का कहना है कि ग्रामीणों को बरातघर से लकड़ी और कंडे हटाने की हिदायत दी गई है। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी।