{"_id":"67533cf794308a2eab012fde","slug":"the-road-has-been-broken-for-four-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137499-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार महीने से टूटी पड़ी हैं सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार महीने से टूटी पड़ी हैं सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गईं सड़कें हादसों का कारण बन रही है। मोहल्ला लुहारी सराय में चार माह पहले तोड़ी गई सड़क अभी तक ठीक नहीं हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है। लुहारी सराय में घनी आबादी के बीच चक्की से बारात घर तक की गली की सड़क को जल निगम के ठेकेदार ने पाइपलाइन डालने के नाम पर खुदवा दिया था। पानी की पाइपलाइन डालने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई।
मोहल्लेवासी इसके लिए पालिका सभासद से लेकर जल निगम के अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पूरे माेहल्ले की सड़क बदहाल पड़ी है। बाइक सवार, बच्चे और बुजुर्ग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
शकील अहमद का कहना है कि गड्ढों को ठीक कराने के लिए जल निगम के ठेकेदार व कर्मचारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।