फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road connecting Hastinapur was cut at three places

Bijnor News: हस्तिनापुर को जोड़ने वाली सड़क तीन जगह से कटी

Tue, 16 Sep 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Hastinapur was cut at three places
जलीलपुर क्षेत्र के गंगा पुल व हस्तिनापुर के बीच क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे
जलीलपुर (बिजनौर)। क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा का तीन जगह से कटान हुआ है। मरम्मत कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग पानी कम होने का इंतजार कर रहा है। 40 दिन से इस सड़क पर आवागमन बंद होने से चार राज्यों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में अगस्त के पहले सप्ताह से बाढ़ के हालात हैं। गंगा का जलस्तर व जल-प्रवाह कम होने पर बाढ़ प्रभावित गांवों के रास्तों पर आवागमन शुरू हो गया है। चार राज्यों के हजारों यात्रियों के उपयोग की सड़क स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा तीन स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी के तेज बहाव के आगे पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट व गंगा पुल और हस्तिनापुर के बीच सड़क कट गई है। सड़क में तीन स्थानों पर 20-30 फीट चौड़ी खाई बन गई है।
विज्ञापन

आवाजाही बंद होने से गंगा पुल के दोनों ओर रहने वाले किसान, मजदूर, सरकारी व गैर-सरकारी कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार राज्यों, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत आदि के हजारों यात्री अन्य सड़कों से आवाजाही को मजबूर हैं। हस्तिनापुर क्षेत्र के करीब 24-25 कर्मियों का कार्य स्थल जलीलपुर क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर से जलीलपुर की दूरी 20 किलोमीटर जबकि वाया बिजनौर बैराज यही दूरी 90 से 100 किलोमीटर पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग मेरठ के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया पानी कम होते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed